Home > Lead Story > महाराष्ट्र : 500 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 33 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र : 500 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 33 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र : 500 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, 33 यात्रियों की मौत
X

पोलादपुर के निकट आंबेनली घाट पर हादसा, 8 शव निकाले गए, राहत व बचाव कार्य जारी

मुंबई। पोलादपुर में स्थित आंबेनली घाट पर शनिवार को दिन में 11 बजे मिनी बस 500 फीट खाई में गिर जाने से 33 यात्रियों की मौत हो गई है| हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरु कर दिया है| समाचार लिखे जाने तक 8 शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दापोली स्थित कोंकण कृषि विद्यापीठ के कर्मचारी व छात्रों की पिकनिक टीम महाबलेश्वर मिनी बस से जा रही थी। यह बस आंबेनली घाट पर चालक की लापरवाही से 500 फीट खाई में गिर गई और एक पेड़ पर अटक गई । घटना इतनी वीभत्स थी कि सभी यात्रियों की मौत हो गई। किसी प्रकार प्रकाश सावंत नामक यात्री खाई से निकलकर महामार्ग पर आया और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महाबलेश्वर पुलिस के प्रवक्ता कुंदन गावड़े ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही महाबलेश्वर ट्रेकर संस्था के जवान बचाव कार्य में लग गए हैं और 8 शव खाई से निकाले जा चुके हैं। महाड के प्रांत अधिकारी विठ्ठल इनामदार घटनास्थल पर पहुंचे हैं| उन्होंने रायगढ़ के ट्रेकर्स जवानों को भी घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। इसी प्रकार पुणे से एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु कर दिया है। अभी तक खाई में से निकाले गए किसी शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Updated : 28 July 2018 3:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top