Home > Lead Story > Live : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा ने डाला वोट

Live : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा ने डाला वोट

Live : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान जारी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा ने डाला वोट
X

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार को 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में वोटिंग हो रही है। वहीं दिल्ली और हरियाणा में एक ही चरण में मतदान हो रहा है।

लाइव अपडेट-

- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा ने निर्माण भवन में वोट डाला।

- लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान दिल्ली में एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने अपने परिवार के साथ निर्माण भवन पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

- भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एनपी प्राथमिक विद्यालय में डाला वोट

-नीति आयोग के सीईओ, अमिताभ कांत और मुख्य चुनाव आयुक्त, सुनील अरोड़ा ने वोट डाला

- माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने सांचौर भवन में किया मतदान

- प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी एस्टेट में सरदार पटेल विद्यालय के एक मतदान केंद्र पर डाले वोट

- दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव पत्नी रोमी और बेटी अमिया के साथ डीपीएस मथुरा रोड के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।

- दिल्ली के सबसे बुजुर्ग मतदाता ने संत गढ़ स्थित मतदान केंद्र में डाला वोट। 111 वर्षीय बच्चन सिंह दिल्ली के सबसे बुजुर्ग वोटर हैं।

-राहुल के बाद सोनिया गांधी पहुंचीं वोट डालने, उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार शीला दीक्षित भी हैं साथ में मौजूद

- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली औरंगजेब लेन में एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया।

- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वोट डालने पहुंचे। राहुल नई दिल्ली लोकसभा सीट के तहत आने वाले एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, औरंगजेब लेन पर बने मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे। इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से अजय माकन चुनावी मैदान में है जबकि भाजपा की तरफ मीनाक्षी लेखी और आप की तरफ से ब्रजेश गोयल हैं।

- पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने कमला नेहरू राजकीय सर्वोदय विद्यालय, जंगपुरा स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर किया मतदान। आतिशी के खिलाफ भाजपा की तरफ से गौतम गंभीर और कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में हैं।

- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे से है।

-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

-दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के पांडव नगर में किया मतदान।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक आम नागरिक की तरह पंक्ति में खड़े होकर किया राष्ट्रपति भवन में किया मतदान।

- दिल्ली के पूर्व सीएम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन (पूर्व) के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

- खिलाडी ने नेता बने पूर्वी दिल्ली के बीजेपी कैंडिडेट गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और लाइन में लगकर मतदान किया। बता दें कि गौतम गंभीर AAP के आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ हैं।

- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी मतदान किया। विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में अपने हक का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान करने के लिए विराट कोहली एक आम नागरिक की तरह लाइन में लगे और वोट डाला।

- भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने मतदान किया। भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का मुकाबला साध्वी प्रज्ञा से है।

झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग हो रही है, रविवार को तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। वहीं मध्य प्रदेश में भी 4 चरणों में वोटिंग हो रही है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली की 7 सीटों पर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं इस चरण के चुनाव प्रचार में भोपाल लोकसभा सीट मुख्य रूप से चर्चा का विषय रही। इस सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। प्रज्ञा साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

Updated : 12 May 2019 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top