Home > Lead Story > कानून व्यवस्था देखनी है, तो उत्तर प्रदेश आइए : योगी

कानून व्यवस्था देखनी है, तो उत्तर प्रदेश आइए : योगी

कानून व्यवस्था देखनी है, तो उत्तर प्रदेश आइए : योगी
X

रायपुर। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में विधायक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार को यहां आतंकवाद और नक्सवाद के प्रति जितना गंभीर होना चाहिए, उतनी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था देखनी है, तो उत्तर प्रदेश आइए।

सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाला है। कांग्रेस का हाथ, देशद्रोहियों के साथ। कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ में आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति जितना गंभीर होना चाहिए था नहीं हुई, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भीमा मंडावी की हत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था देखनी है, तो उत्तर प्रदेश आइए। जब सरकार मौन रहेगी, तब अराजकता की स्थिति बनेगी। योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होती, तो ऐसा कुछ नहीं होता। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं से अपील है वह भाजपा को वोट करें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी योजनाएं अब खत्म हो रही हैं। पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार में चलाई जा रही योजनाओं से जनता को वंचित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में फिर से खनन माफिया, भू माफिया हावी हो गया। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुलता वाले अंबिकापुर क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व मंत्री रेणुका सिंह को टिकट दी है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के विधायक खेलसाय सिंह से है। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

Updated : 12 April 2019 3:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top