Home > Lead Story > जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, तीसरे स्थान पर रहीं सुमन

जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, तीसरे स्थान पर रहीं सुमन

जमैका की टोनी सिंह बनीं मिस वर्ल्ड, तीसरे स्थान पर रहीं सुमन
X

लंदन। मिस वल्र्ड 2019 के खिताब पर जमैका की सुंदरी टोनी एन सिंह ने कब्जा जमा लिया है। टोनी भारतीय मूल की हैं। मिस फ्रांस ओपेली मेजिनो को दूसरा और मिस इंडिया सुमन राव को तीसरा स्थान मिला। प्रतिस्पद्र्धा का अंतिम चरण शनिवार को लंदन में आयोजित हुआ।

23 वर्षीय टोनी ने अमेरिकी गायक व्हिटनी ह्यूस्टन का गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टोनी फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। वे साइकोलोजी की छात्रा है और मनोचिकित्सक बनना चाहती हैं। वे कैंपस में कैरेबियन स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

2018 की मिस वल्र्ड वनेसा पोंस ने उनके सिर पर मिस वल्र्ड का ताज सजाया। वनेसा मेक्सिको की रहने वाली हैं। खास बात यह है कि इस बार मिस यूनिवर्स और मिस वल्र्ड दोनों ही अश्वेत सुंदरियां चुनी गई हैं। 8 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की 26 साल की जोजिबिनी टुंजी मिस यूनिवर्स बनी थीं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में टॉप-5 रहीं सुंदरियों की बात करें तो जमैका, फ्रांस, भारत, ब्राजील और नाइजीरिया की सुंदरियों ने अपना स्थान बनाया है।

Updated : 15 Dec 2019 6:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top