Home > Lead Story > दाती पर मानव अंगों की तस्करी का आरोप, आलावास आश्रम पहुुंची छह सदस्यीय टीम

दाती पर मानव अंगों की तस्करी का आरोप, आलावास आश्रम पहुुंची छह सदस्यीय टीम

दाती महाराज पर उसकी एक महिला सेविका ने देहशोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था।

दाती पर मानव अंगों की तस्करी का आरोप, आलावास आश्रम पहुुंची छह सदस्यीय टीम
X
File Photo

जोधपुर। शनि के उपासक बनकर प्रदेश और देश के बड़े बड़े नेताओं और अफसरों का शनि उतारने वाले दाती महाराज के बलात्कार मामले में फंसने के बाद अब उनके एक सेवक ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उनके मानव अंगों की तस्करी में लिप्त होने का खुलासा करके और परेशानी बढ़ा दी है। मानव अंग तस्करी की जांच के लिए शुक्रवार को दिल्ली से छह सदस्यीय टीम आलावास आश्रम पहुंच गई है।

दाती महाराज पर उसकी एक महिला सेविका ने देहशोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच इन दिनों दाती मदन और उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक सेवक ने दाती महाराज के आश्रम में मानव अंगों की तस्करी करने का खुलासा किया तो एक टीम दिल्ली से रवाना हुई जो आज आलावास स्थित मुख्य आश्रम पहुंच गई है।

हालांकि दाती मदन एक सप्ताह से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं और रोजाना क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिये पेश हो रहा है लेकिन अब उनके एक सेवक के खुलासे ने दाती महाराज की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। अब इस गोरखधंधे में बड़े नामचीन अस्पतालों के संचालकों की मिलीभगत भी सामने आने से मामला गंभीर होता जा रहा है। दाती महाराज काफी लम्बे समय से अपने आलावास वाले आश्रम और अन्य स्थानों पर बनाये गये आश्रमों में बालिकाओं को पढ़ाने और रखने की निशुल्क व्यवस्था करने के साथ सरकारी अनुदान भी ले रहा था। इस खुलासों के बाद की गई जांच में उसके यहां से कई बालिकाओं के लापता होने का मामला सनसनी खेज बनता जा रहा है।

Updated : 29 Jun 2018 8:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top