Home > देश > देश में बढ़ने लगे कोरोना मरीजों के मामले, दक्षिण राज्यों में फैल रहा N440 प्रसार

देश में बढ़ने लगे कोरोना मरीजों के मामले, दक्षिण राज्यों में फैल रहा N440 प्रसार

देश में बढ़ने लगे कोरोना मरीजों के मामले, दक्षिण राज्यों में फैल रहा N440 प्रसार
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 993 नए मामले सामने आए हैं। बीते 27 दिनों में ये सबसे अधिक है। कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या पिछले एक महीने के शीर्ष पर है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगे है। यहां शुक्रवार को 6112 मरीज मिले है। वहीँ देश के दक्षिण राज्यों में कोरोना संक्रमण का एन440के नामक स्वरूप अधिक प्रसारित हो रहा है। ये वैरिएंट कहां से और कैसे फैला इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

देश में मरीजों की संख्या एक करोड़ नौ लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,77,387 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 101 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,56,212 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,43,127 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,06,78,048 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97.27 प्रतिशत हो गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top