Home > Lead Story > कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल इसलिए प्रियंका को लाया गया है: नरेंद्र सिंह तोमर

कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल इसलिए प्रियंका को लाया गया है: नरेंद्र सिंह तोमर

कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे राहुल इसलिए प्रियंका को लाया गया है: नरेंद्र सिंह तोमर
X

शिवपुरी/स्वदेश वेब डेस्क। केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार से जुड़ी प्रियंका गांधी को पार्टी का नया महासचिव बनाए जाने पर तंज कसा। तोमर ने तंज कसते हुए कहा है कि, राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी कांग्रेस की नैया पार नहीं लगा पा रहे थे इसलिए अब प्रियंका गांधी को आगे लाया गया है। प्रियंका के आने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कोई फर्क दिख रहा हो तो वही बता सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात शिवपुरी में पत्रकार चर्चा के दौरान कही। गुरुवार को उन्होंने होटल ग्रीन व्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान तोमर ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में तोमर ने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Updated : 14 Feb 2019 9:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top