Home > Lead Story > कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का रोडमैप तक नहीं है : पीएम मोदी

कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का रोडमैप तक नहीं है : पीएम मोदी

कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का रोडमैप तक नहीं है : पीएम मोदी
X

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के चुनाव प्रचार में पीएम मोदी जुट गए हैं। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने दुमका में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि मैंने आदिवासियों की लंबे समय तक सेवा की है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के पास विकास का रोडमैप तक नहीं है। उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का न कोई रोडमैप है, न इरादा है और न भूतकाल में कभी कुछ किया है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधित कानून हजार प्रतिशत सही है।

- भाजपा हिंसा के रास्ते पर निकले युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे खुशी है कि भाजपा के विकास कार्यों के बाद, बहुत से युवा अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं, अपने परिवारों के बीच वापस आ रहे हैं।

- आपके खेतों और घरों में पानी पहुंचाने के लिए पहले की सरकारों ने कभी गंभीरता से काम ही नहीं किया। JMM और कांग्रेस का तो ध्यान ही इस बात पर रहा कि सिंचाई विभाग के बजट में किस नेता, किस पार्टी का अधिक हिस्सा रहेगा।

- 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वो 30-35 हज़ार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो।

- पहली बार जो काम पाकिस्तान हमेशा करता था वो कांग्रेस वालों ने किया, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है? क्या दुनिया के देशों में भारत की ही एंबेसी के सामने कभी कोई भारत का व्यक्ति प्रदर्शन करता है क्या?

- ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देती है।

- कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों का मुकाबला कर पाते।

- जिन लोगों पर आपने कभी भरोसा किया था, जिन्हें झारखंड के आदिवासियों ने मान-सम्मान दिया था, लेकिन उन्होंने खुद के लिए और परिवार के लिए बड़े-बड़े महल दिए और आपको भूल गए थे।

- पीएम मोदी ने कहा कि आपने समाचारों में देखा होगा कि देश की संसद ने अभी नागरिकता कानून से जुड़ा एक महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है

- पीएम मोदी ने दुमका रैली में कहा कि बीते कुछ दिनों में मुझे झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करने का अवसर मिला है। मैं जहां भी जा रहा हूं वहां की जनसभा की पहले की रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। यहां भी जहां तक नजर जाती है लोग ही लोग आशीर्वाद देने आए हैं।

Updated : 15 Dec 2019 11:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top