Home > Lead Story > दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, राहुल गांधी बोले- सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, राहुल गांधी बोले- सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं

जम्मू-कश्मीर में एक सभा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, राहुल गांधी बोले- सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं
X

नईदिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपने दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान से किनारा कर लिया है, जिसमें उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाये थे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह के सवाल पूछा गया तो इतना ही बोल पाए कि वे भारतीय सेना का सम्मान करते हैं। इसी बीच पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सिंह के बयान पर वे सोमवार को ट्वीट कर सफाई दे चुके हैं।

महासचिव जयराम रमेश ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को पीछे करते हुए कहा कि सिंह के बयान पर वे सोमवार को ट्वीट कर सफाई दे चुके हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह से सवाल न पूछा जाए।वहीँ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा उन्होंने कहा की दिग्विजय के बयान से मैं पूरी तरह असहमत हूँ। सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं।

भाजपा हमलावर -

दरअसल दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर में एक सभा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं हैं। कांग्रेस अक्सर सेना के शौर्य पर सवाल उठाती है। विवाद को बढ़ता देखकर जयराम रमेश ने एक दिन पूर्व ट्वीट कर दिग्विजय सिंह के बयान से पार्टी को अलग कर लिया था।

रमेश ने अपने ट्वीट में कहा था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सेना को लेकर जो विचार व्यक्त किए हैं, वह उनके निजी विचार हैं। उन्होंने सेना को लेकर जो कहा, वह पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है। रमेश ने कहा कि 2014 से पहले संप्रग सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में वे लोग बहुत बात करते हैं कि हमने इतने लोगों को मार गिराया, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है।

Updated : 24 Jan 2023 8:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top