Home > Lead Story > अमेरिका से वतन वापस लौटे पीएम, बोले - संयुक्त राष्ट्र में सबकी जुबान पर था 'हाउडी मोदी'

अमेरिका से वतन वापस लौटे पीएम, बोले - संयुक्त राष्ट्र में सबकी जुबान पर था 'हाउडी मोदी'

नई दिल्ली। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के दौरे से के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाद काफी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता भव्य स्वागत को लेकर जुटे हुए हैं। पीएम मान से बाहर आकर मंच पर संबोधन शुरू कर दिया। इससे पहले एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उनके इंतजार में खड़ी थी। लोगों के हाथ में तिरंगा है और मोदी मोदी के नारे लग रहे थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी एक सप्ताह की अमेरिकी यात्रा सम्पन्न कर स्वदेश रवाना हो गए। मोदी ने यात्रा सम्पन्न करते हुए ''असाधारण स्वागत, गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए अमेरिकी लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिससे भारत को बहुत लाभ होगा।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने विशेष विमान के साथ मोदी की दो तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए उनकी वापसी की जानकारी दी। कुमार ने लिखा, ''मोदी कई उपलब्धियों भरे इस दौरे का समापन कर रहे हैं।" स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी ने सप्ताह भर की अपनी यात्रा और अमेरिका में जिन कार्यक्रमों में उन्होंने हिस्सा लिया था, का ब्योरा दिया।

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने टेक्सास में ऐतिहासिक 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

LIVE UPDATES

-कल से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो रहा है। दुर्गा पूजा का महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। मैं सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की हृदय पूर्वक बहुत शुभकामना देता हूं।

-तीन साल पहले 28 की रात को ही मेरे देश के वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत की आन-बान-शान को दुनिया के सामने और अधिक ताकत के साथ प्रस्तुत किया था। मैं आज उस रात को याद करते हुए, हमारे वीर जवानों के साहस को प्रणाम करता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

-आज 28 सितंबर है, तीन साल पहले इसी तारीख को मैं पूरी रात एक पल भी सोया नहीं था। पूरी रात जागता रहा था। हर पल टेलिफोन की घंटी कब बजेगी, इसी के इंतजार में था। वो 28 सितंबर भारत के वीर जवानों के पराक्रम की एक स्वर्णिम गाथा लिखने वाला था

-आज दुनियाभर में भारत की स्वीकृति बढ़ी है, भारत के प्रति आदर का भाव बढ़ा है। इसका पूरा श्रेय देश और दुनियाभर में फैले मेरे भाई-बहनों को है।

-भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।

-#HowdyModi, ह्यूस्टन का वो समाहोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी।

-इस अहमियत का एक एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है।

-2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया। दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।

-आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के मेरे प्यारे भाई-बहनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।

-सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं।

Updated : 28 Sep 2019 3:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top