Home > Lead Story > हरियाणा में भाजपा-जेजेपी मिलकर बनायेगी सरकार, दुष्यंत बनेंगे डिप्टी सीएम

हरियाणा में भाजपा-जेजेपी मिलकर बनायेगी सरकार, दुष्यंत बनेंगे डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। हरियाणा में सरकार बनाने को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) मिलकर सरकार बनाएगी।

गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर शुक्रवार देर शाम जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के साथ हुई बातचीत के बाद भाजपा अध्यक्ष शाह ने ऐलान किया कि हरियाणा का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और उप मुख्यमंत्री जजपा का होगा। बैठक के बाद प्रेसवार्ता करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और जजपा सरकार बनाएंगे।

अमित शाह के गठबंधन के ऐलान करने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में जजपा के साथ सरकार बना रहे हैं। इससे पहले भी हम एक-दूसरे की मदद करते रहे हैं।

वहीं, जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में स्थिर सरकार देने के लिए दोनों पार्टियों का साथ आना जरूरी थी। राज्य में विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने की दिशा में हम साथ आए हैं।

उल्लेखनीय है कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के लिए 46 का जादुई आंकड़ा चाहिए था, जिससे भाजपा और कांग्रेस दोनों दूर थी। भाजपा को जहां 40 पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस 31 तक ही पहुंच पाई थी। ऐसे में किंगमेकर की भूमिका में उभरे दुष्यतं चौटाला की जजपा के सहारे भाजपा ने अपनी नैया पार कर दोबारा सत्ता पर काबिज होने में कामयाबी पा ली।

Updated : 26 Oct 2019 5:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top