Home > Lead Story > आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक प्रदेश में कोई भी भूमिहीन नहीं होगा

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक प्रदेश में कोई भी भूमिहीन नहीं होगा

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक प्रदेश में कोई भी भूमिहीन नहीं होगा
X

अशोकनगर/चन्देरी/स्वदेश वेब डेस्क। मैंने सरकार, सरकार की तरह नहीं बल्कि परिवार की तरह चलाई है, हर गरीब मेरा हाथ पकड़ सके,गरीबों के हक में पूरा काम किया ऐसा मुख्यमंत्री हूं, कांग्रेस ने 50 वर्षों तक गरीबी हटाने का नारा दिया, पर गरीबी दूर नहीं कर सकी। हमने प्रदेश में गरीबों के लिए संबल योजना प्रारंभ कर गरीबों का दु:ख दर्द दूर करने का कार्य किया है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चन्देरी एवं मुंगावली में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

श्री सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के जमाने से कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था, पर गरीबी न हट सकी और कांग्रेस के समय मप्र बीमारू राज्य था, मेरी सरकार ने समृध्द प्रदेश का निर्माण किया है, मैनें गरीबों के दु:ख दर्द देखते हुए मेरी सरकार ने गरीबों के लिए विशेष संबल योजना बनाई है। संबल योजना से गरीबों का बल मिला है। इस योजना में मजदूर, छोटे किसान, छोटे व्यापारियों को शामिल किया है, अभी तक 2 करोड़ 22 लाख लोग शामिल हो चुके हैं, अभी तक संबल योजना के तहत प्रदेश में 77 लाख परिवारों के 6 हजार करोड़ रुपये के बिजली बिल माफ किये जा चुके हैं, उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रदेश में गरीबों का नामोनिशान नहीं रहने दूंगा, कोई गरीब बिना जमीन के टुकड़े के नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ तक 2022-23 तक प्रदेश में कोई भी गरीब झोंपड़ीं में नहीं रहेगा। कहा कि प्रदेश में 21 लाख बहनों को चप्पलें पहनाई गईं हैं। श्री सिंह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि मेरी सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेसियों की नींद हराम है, रात भर करवटें बदलते रहते हैं, पता नहीं सिंधिया,कमलनाथ,भूरिया कौन-कौन की सरकारें बनाने की होड़ लगी हुई है। परेशान कांग्रेसी कभी चुनाव आयोग तो कभी अदालतें भागते हैं वहां से भी फटकार कर भगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस परेशान हैं कि किसान का बेटा कैसे मुख्यमंत्री है, किसान मुख्यमंत्री को राहुल गांधी मेड इन चित्रकूट मोबाइल देने की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस की बंटाढार सरकार को सभी ने भुगता है, जब प्रदेश में बिजली-पानी-सड़क की बदहाली भी प्रदेश वासियों ने भुगती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जोड़तोड़ की राजनीति करती है, पर में जनता की जिंदगी बदलने का काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुंगावली वासियों से अपील कर कहा कि पिछले उप चुनाव में थोड़े से वोटों से जो कसर रह गई थी, उसे अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा सीटें विजय बनाकर इस बार आशीर्वाद चाहिए है, उन्होंने सभी से दोनों हाथ उठवाकर संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनतापार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, अवधेश नायक, जय सिंह कुशवाह, महेंद्र सिंह यादव, जयकुमार सिंघई, विधायक गोपीलाल जाटव, बाईसाहब आदि वरिष्ठ नेता मंचासीन थे।

मुख्यमंत्री का जगह-जगह आतिशी स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की चन्देरी में मेला परिसर से जन सभा के उपरांत चन्देरी से मुंगावली तक 12 स्थानों पर रथ ऐतेहासिक रथ सभाएं आयोजित हुईं, जहां ग्रमीणों ने पुष्प वर्षकर स्वागत किया। इस बीच सिंहपुर चारला, इमलिया, नानोन, डुंगसरा, चखेरी, पिपली, अर्रोंन,खिरिया,रुहान, सहराई, चिंकूपुर इत्यादि स्थानों पर आतिशी स्वागत हुआ।

Updated : 14 Oct 2018 9:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top