Home > Lead Story > असम : एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम सूची से बाहर

असम : एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम सूची से बाहर

असम : एनआरसी की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से ज्यादा लोगों का नाम सूची से बाहर
X

गुवाहाटी। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची का प्रकाशन शनिवार की सुबह 10 बजे प्रकाशित हुआ। एनआरसी सूची की ओर से जारी तथ्यों के अनुसार एनआरसी में कुल तीन करोड़ ग्यारह लाख इक्कीस हजार चार(3,11,21,004) लोगों का नाम शामिल किया गया है। जबकि उन्नीस लाख छह हजार छह सौ सत्तावन (19,06,657) लोगों के नाम सूची से बाहर हैं। हालां कि एनआरसी में नाम दाखिल करने के लिए तीन करोड़ 29 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था।

एनआरसी सेवा केन्द्रों पर लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। वहीं लोग ऑनलाइन भी काफी संख्या में अपना नाम सूची में देख रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्यभर में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। राज्य के 14 संवेदिनशील घोषित जिलों में एहतियातन धारा-144 (निषोधाज्ञा) लागू है। साथ ही जिलों में सुरक्षा बल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) अद्यतन की प्रक्रिया 2013 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार शुरू की गई थी। तब से शीर्ष न्यायालय पूरी प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहा है। असम में एनआरसी अद्यतन की प्रक्रिया देश के बाकी हिस्सों से अलग है और नियम-4ए तथा नागरिकता की इसी अनुसूची (नागरिकों का पंजीकरण और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करना) नियम,2003 द्वारा शासित है। इन नियमों तथा असम समझौते के अनुसार 24 मार्च,1971 (मध्यरात्रि) की तिथि को आधार वर्ष तय किया गया था। (हि.स.)

Updated : 1 Sep 2019 11:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top