Home > Lead Story > भाजपा मुख्यालय से पार्थिव देह निगमबोध घाट के लिए रवाना

भाजपा मुख्यालय से पार्थिव देह निगमबोध घाट के लिए रवाना

भाजपा मुख्यालय से पार्थिव देह निगमबोध घाट के लिए रवाना
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट के लिए निकल चुका है।

इससे पहले सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पार्टी मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने भाजपा अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्षवर्धन, रेलमंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के माजीद मेनन समेत कई बड़े नेता पहुंचे। भाजपा पार्टी मुख्यालय में जेटली के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या कार्यकर्ता भी पहुंचे।

इससे पूर्व जेटली के अंतिम दर्शन के लिए कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह से ही नेताओं का तांता लगा रहा। उन्हें श्रद्धांजलि देने मोतीलाल वोरा, शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, अजीत सिंह, चंद्राबाबू नायडू एवं शिवराज सिंह चौहान के अलावा कई बड़े नेता भी पहुंचे।

जेटली के पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से दोपहर करीब 1.30 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जेटली का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Updated : 25 Aug 2019 8:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top