Home > Lead Story > आंध्र प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू और उनके बेटे किये नजरबंद, जानें मामला

आंध्र प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू और उनके बेटे किये नजरबंद, जानें मामला

आंध्र प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू और उनके बेटे किये नजरबंद, जानें मामला
X

हैदराबाद/नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को नजरबंद किया गया है। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं के साथ वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल तेलुगु देशम पार्टी के कई नेताओं और समर्थकों के साथ चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश सरकार के विरोध में अपने आवास पर सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिसमें शामिल होने के लिए अन्य जगहों से काफी संख्या में कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो रहे थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने अटमाकुर समेत संवेदनशील इलाकों में धारा-144 लगाते हुए सभी को नजरबंद कर दिया।

उधर, चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाने की कोशिश में लगे अन्य तेदेपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रोकते हुए उन्हें हिरासत में लिया है।

दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री की भूख हड़ताल के समर्थन में विजयवाड़ा में प्रदर्शन कर रहीं पूर्व मंत्री और तेदेपा नेता भूमा अखिला प्रिया को नोवोटेल होटल में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक हिरासत में ले लिया है।

Updated : 11 Sep 2019 6:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top