Home > Lead Story > भ्रष्ट व मौकापरस्त ममता सरकार को उखाड़ फेंको : अमितशाह

भ्रष्ट व मौकापरस्त ममता सरकार को उखाड़ फेंको : अमितशाह

भाजपा अध्यक्ष बोले, दुर्गा पूजा बंद हुई तो सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे कार्यकर्ता

भ्रष्ट व मौकापरस्त ममता सरकार को उखाड़ फेंको : अमितशाह
X

कोलकाता, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए राज्य के लोगों का आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर भ्रष्ट, मौकापरस्त एवं तुष्टिकरण करने वाली इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फे ंकें। पार्टी की ओर से यहां आयोजित एक रैली में राज्यभर से आए लोगों को भरोसे में लेते हुए शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार के आने पर प्रदेशवासियों को ईमानदार शासन मिलेगा। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और विद्यालयों में सरस्वती पूजा फिर से शुरु की जाएगी। उन्होंने ममता सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा रोकी गई तो भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय की ईंट से ईंट बजा देंगे। अमित शाह ने कहा रैली की भीड़ बताती है कि लोग अब ममता शासन से त्रस्त हैं और वे बदलाव चाहते हैं। ममता के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) जैसे तमाम आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए शाह ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल की विरोधी कैसे हो सकती है, जबकि हमारी पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी खुद बंगाल से थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी है।

रैली में आए बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष भाजपा अध्यक्ष ने जैसे ही ममता के कामकाज पर सवाल उठाए, सामने खड़े लोग ताली बजाकर शाह-शाह के नारे लगाकर उन्हें अपना समर्थन देते। एनआरसी पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि कां्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ममता बनर्जी की की कोशिशों से एनआरसी की प्रकिया नहीं रुकेगी। एनआरसी घुसपैठियों को भगाने के लिए है। असम में न्यायिक तरीके से इसे लागू किया जाएगा। ममता की नीयत पर सवाल उठाते हुए शाह ने कहा कि पहले घुसपैठियों का वोट वामपंथी दलों को मिलता था तो ममता बनर्जी घुसपैठियों का विरोध करती थीं, लेकिन जब उन्हें इससे वोट मिलने लगे तो अब वह एनआरसी का विरोध कर रही है और उन्होंने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बना दिया है। रहा कांग्रेस का सवाल तो असम के हिसाब से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जब एनआरसी को स्वरूप दिया तब कांग्रेस ने विरोध नहीं किया। आज वोटबैंक की खातिर कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने हिन्दू शरणार्थियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा द्वारा नागरिकता सुधार विधेयक-2016 के तहत उन्हें नागरिकता प्रदान की जाएगी।

शाह ने कहा कि ममता सरकार के असली चेहरे को उजागर करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भ्ज्ञ्रष्टाचार सिर चढ़कर बोल रहा है। राज्य में अब तक 65 भाजपा कार्यकार्ताओं की हत्या की जा चुकी है। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं, कारखाने बंद हो रहे हैं और बम बनाने के कारखाने खुल रहे हैं, अपराध के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इन सब पर लगाम लगाने के लिए लोगों को भाजपा सरकार की दरकार है। उन्होंने कहा कि सही मायने में राज्य का नैतिक व सांस्कृतिक विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

Updated : 12 Aug 2018 1:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top