Home > Lead Story > अमित शाह ने कहा - आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा

अमित शाह ने कहा - आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा

अमित शाह ने कहा - आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज शनिवार से शुरू हो गई । बैठक में राजस्थान, मध्य छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इस वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 2019 के आम चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। शाह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शाह ने आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का दावा किया है।

सूत्रों के मुताबिक, शाह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा चार राज्यों के होने वाले विधान सभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प लें क्योंकि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नही कर सकता। हाल ही में तेलंगाना विधानसभा के भंग होने के बाद राज्य में समय से पूर्व चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शाह ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

शाह ने कहा कि भाजपा के पास दुनिया के सबसे ज्यादा और परिश्रमी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें।

विधानसभा और 2019 के आम चुनाव के अलावा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारक) कानून को लेकर अगड़ी जातियों के विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा की संभावना है। समझा जा रहा कि पार्टी किसी एक पक्ष के साथ खड़ा होने की बजाय सामाजिक न्याय और समरसता का संदेश देने का काम करेगी। इसके साथ ही दलित समुदाय को भी सकारात्मक संदेश देने के लिए पार्टी ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर को कार्यकारिणी का बैठक के लिए चुना है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है ऐसे में यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित रहेगी। बैठकी थीम 'सदैव अटल' है। बैठक स्थल को अटलमय बना दिया गया है। वाजपेयी की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े बैनर से बैठक स्थल को पाट दिया गया है। दोपहर बाद अध्यक्ष अमित शाह को अध्यक्षीय भाषण से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुरुआत होगी और रविवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ इसका समापन होगा।

Updated : 8 Sep 2018 3:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top