Home > विदेश > #HappyWomensDay2020 : पाक की सुनहरी मस्जिद में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नमाज अदा

#HappyWomensDay2020 : पाक की सुनहरी मस्जिद में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नमाज अदा

#HappyWomensDay2020 : पाक की सुनहरी मस्जिद में अब महिलाएं भी कर सकेंगी नमाज अदा
X

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में 23 साल की पाबंदी के बाद सुनहरी मस्जिद में महिलाएं फिर से नमाज अदा कर सकेंगी। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद इस्माइल ने कहा कि 1996 तक महिलाओं को जुमे की नमाज पढ़ने की इजाजत थी, लेकिन बढ़ते आतंकवाद के चलते उनके ऐसा करने पर रोक लगा दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद प्रशासन द्वारा इस कदम का ऐलान करने के बाद करीब 20 महिलाओं ने जुमे की नमाज अदा की। महिलाओं के लिए मस्जिद के ऊपरी तल पर हॉल में जुमे की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है। मस्जिद प्रशासन के बैनर पर ऐसा लिखा गया है। महिलाओं को ईद की नमाज की भी इजाजत होगी।

इस्माइल ने बताया कि अब हमने ऊपरी हिस्से को फिर खोल दिया है ताकि महिलाएं पुरुषों के साथ पृथक खंड में जुमे की नमाज अदा कर सकती है और खुतबा सुन सकती हैं। जुमे की नमाज अदा करने वाली 45 वर्षीय कौशर शाह ने कहा कि मैं वाकई खुश हूं और यह वाकई एक अच्छा फैसला है। हमें आशा है कि मस्जिद प्रशासन महिलाओं को नियमित रूप से भी इजाजत देगा।

Updated : 8 March 2020 6:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top