Home > विदेश > पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर शोकमग्न हुई पूरी दुनिया

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर शोकमग्न हुई पूरी दुनिया

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर शोकमग्न हुई पूरी दुनिया
X

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरी दुनिया शोकमग्न हो गई। अटल जी के निधन पर पूरी दुनिया के देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने शोक जताया। तमाम देशों ने अटल जी के निधन पर शोक संदेश जारी किए।

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। अमेरिकी सरकार ने अपने शोक संदेश में अटल बिहारी वाजपेयी को भारत-अमेरिका संबंधों में गति लाने का श्रेय दिया है। अपने शोक संदेश में अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भारत को हुई अपूरणीय क्षति के लिए दुखी है। अटल बिहारी वाजपेयी को यूएस- भारत द्विपक्षीय संबंधों को गति देने में उनके अत्यधिक योगदान के लिए याद किया जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान, प्रधानमंत्री वाजपेयी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक मजबूत साझेदारी की वकालत की, वो हमें 'प्राकृतिक सहयोगी' के रूप में संदर्भित करते हैं।

ब्रिटिश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है। यूके सरकार ने उन्हें भारत के महानतम् नेताओं में से एक माना है। अपने शोक संदेश में ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वाजपेयी को यूके में श्रेष्ठ राजनेता के रूप में सम्मान दिया जाता था। ब्रिट्रिश सरकार की ओर से वाजपेयी के निधन पर जारी अपने शोक संदेश में भारत में यूके के उच्चायुक्त डोमोनिक एस्थक्विथ ने कहा कि हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुखी हैं। हम उन्हें भारत के महानतम नेताओं में से एक के रूप में याद करेंगे। वाजपेयी को ब्रिटेन में राजनेता के रूप में उनकी उत्कृष्टता के लिए हमेशा सम्मानित किया जाता रहा।

पू्र्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पड़ोसी देश नेपाल ने शोक व्यक्त किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री ओपी शर्मा ओली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने शोक संदेश भेजा है। अपने शोक संदेश में नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी निर्विवाद अखंडता और समर्पण के साथ एक दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्हें भारत के लोगों के लिए उनकी सशक्त और अनुकरणीय निःस्वार्थ सेवा के लिए याद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ओली ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन से भारत और दुनिया ने एक विशाल राजनीतिक व्यक्ति और नेपाल के एक सच्चे दोस्त और शुभचिंतक को खो दिया है। नेपाल-भारत संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए वाजपेयीजी के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

Updated : 16 Aug 2018 10:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top