Home > विदेश > दक्षिण सूडान पर यूएनओ ने हथियार प्रतिबंध लगाया

दक्षिण सूडान पर यूएनओ ने हथियार प्रतिबंध लगाया

दक्षिण सूडान पर यूएनओ ने हथियार प्रतिबंध लगाया
X

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान पर हथियार प्रतिबंध लगाने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिका द्वारा तैयार यह प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव का नौ देशों ने समर्थन किया।

अफ्रीकी देशों को चेतावनी दी गई है कि हथियारों पर लगे प्रतिबंध और अन्य प्रतिबंध प्रतिकूल हो सकते हैं। इथियोपिया ने कहा कि इस प्रस्ताव से दक्षिण सूडान का आबादी को नुकसान पहुंचेगा क्योंकि सुरक्षा के लिए हथियार जरूरी हैं। लेकिन इन चिंताओं के बावजूद इथियोपिया और इक्वेटोरियल गिनी ने मतदान से दूरी बनाए रखी जबकि रूस और चीन ने अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निकी हेली ने जोर देकर कहा कि हिंसा समाप्त करने के लिए यह प्रस्ताव जरूरी था।

Updated : 14 July 2018 10:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top