जापान में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में लगी आग
Swadesh Digital | 31 Oct 2019 7:45 AM GMT
X
X
टोक्यो। जापान के दक्षिणी प्रिफेक्चर ओकीनावा के शुरी कासल में गुरुवार तड़के यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में आग लग गई।
स्टेट ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग को बुझाने की कोशिश जारी है। पांच अग्निशमन वाहन मौके पर हैं।
पुलिस ने बताया कि मेन हॉल और पास की इमारत जल गई है। उल्लेखनीय है कि शुरी कासल को 500 साल पूर्व बनाया गया था। इसके प्रारूपकार रुयूक्यू डाइनेस्टी हैं। इसे साल 1933 में जापान नेशनल ट्रेजर के रूप में नामित किया गया था।
Updated : 31 Oct 2019 7:45 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire