Home > विदेश > ट्रम्प ने नाटो देशों को फिर दी चेतावनी

ट्रम्प ने नाटो देशों को फिर दी चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो सदस्य देशों को एक बार फिर चेतावनी दी है कि वे अपनी जीडीपी का दो प्रतिशत नाटो सुरक्षा फंड में जमा करवाएं।

ट्रम्प ने नाटो देशों को फिर दी चेतावनी
X

ट्रम्प ने नाटो देशों को फिर दी चेतावनी


वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो सदस्य देशों को एक बार फिर चेतावनी दी है कि वे अपनी जीडीपी का दो प्रतिशत नाटो सुरक्षा फंड में जमा करवाएं। उन्होंने नाटो देशों को पिछले महीने लिखे गए एक पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि नाटो देशों के वेल्स-2014 के शिखर सम्मेलन के फैसले के अनुरूप सदस्य देशों को खुद ब खुद अपना अंश दान जमा करवा देना चाहिए। यह पत्र जर्मनी, कनाडा, बेल्जियम और नॉर्वे आदी देशों को प्रेषित किया गया है। नाटो देशों की शिखर बैठक 11-12 जुलाई को ब्रुसेल्स में हो रही है। क्यूबेक (कनाडा) में ग्रुप सात देशों की बैठक के बाद ट्रम्प एक बार फिर सदस्य देशों के नेताओं के आमने-सामने होंगे। इस बैठक के बाद 16 जुलाई को ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता हो रही है।

उन्होंने कहा है कि उनके धैर्य का बांध टूट रहा है और वह अपने देश की जनता को यह समझा नहीं सकते कि वह साझे सुरक्षा हित में अतिरिक्त फंड क्यों खर्च कर रहे हैं। उन्होंने जर्मनी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा है कि जब उनकी अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, तो फिर उन्हें अपना अंशदान देने में क्या कठिनाई है। उन्होंने यह भी कहा है कि अमेरिका के 35000 ट्रूप जर्मनी की सीमा पर तैनात हैं। बेहतर होगा, जर्मनी सदस्य देशों में आदर्श भूमिका दिखाए।





Updated : 3 July 2018 3:47 PM GMT
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top