टोंगा के पीएम अक्कीलिसी पोहिवा का 78 साल की उम्र में हुआ निधन
Swadesh Digital | 12 Sep 2019 9:08 AM GMT
X
X
नुकु अलोफा। टोंगा के प्रधानमंत्री अक्कालिसी पोहिवा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें बुधवार दोपहर नुकुअलोफा से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
प्रधानमंत्री के सलाहकार ने बयान जारी कर कहा है कि स्थानीय समय के अनुसार 10 बजे ऑकलैंड सिटी अस्पताल में प्रधानमंत्री का निधन हो गया। टोंगा सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पोहिवा दो हफ्तों से निमोनिया से ग्रस्त थे और इस साल की शुरुआत में लीवर से संबंधित समस्याओं का इलाज करा रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने ट्विटर पर पोहिवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि साल 2014 से पोहिवा प्रधानमंत्री के पद पर आसीन थे।
Updated : 12 Sep 2019 9:08 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire