ताइवान और अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
Swadesh Digital | 8 Aug 2019 11:04 AM GMT
X
X
ताइपे/काबुल। अफगानिस्तान के हिन्दु कुश क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई है। यह जानकारी अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण से ने दी।
स्थानीय समय के अनुसार भूकंप सुबह 6.15 मिनट पर आया। भूकंप का केन्द्र फरखार से 17 किलोमीटर की दूरी पर था जो जमीन से 222.1 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के बाद किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले सुबह 5.30 बजे ताइवान के उत्तर पूर्वी तट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्द्र सुआओ शहर से 16 किलोमीटर की दूरी पर सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का झटका इतना तेज था कि आसपास की इमारतें हिलने लगी थी। भूकंप के बाद किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Updated : 8 Aug 2019 11:04 AM GMT
Tags: #EarthQuake #Afghanistan #Taiwan
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire