Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > विदेश

Spirit Airlines Shuts Down After 34 Years

34 साल बाद बंद हुई Spirit Airlines, सभी उड़ानें रद्द; 17 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 साल बाद परिचालन बंद कर दिया। सभी उड़ानें रद्द, 17 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट और यात्रियों को रिफंड देने की घोषणा।


34 साल बाद बंद हुई spirit airlines सभी उड़ानें रद्द 17 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

अमेरिका की चर्चित अल्ट्रा-लो-कॉस्ट एयरलाइन Spirit Airlines ने 34 साल बाद अपने परिचालन को तुरंत प्रभाव से बंद करने का ऐलान कर दिया है कंपनी ने सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं और ग्राहक सेवा संचालन भी रोक दिया है। इस फैसले से हजारों यात्रियों और कर्मचारियों पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइन लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही थी। बढ़ती ईंधन कीमतों, वैश्विक तनाव और कथित युद्ध प्रभावों के कारण कंपनी की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती गई अब इस बंदी से करीब 17 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

सभी उड़ानें रद्द, यात्रियों को मिलेगा रिफंड

Spirit Airlines ने घोषणा की है कि उसकी सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द की जा रही हैं। कंपनी ने यात्रियों को टिकट राशि वापस करने का आश्वासन दिया है, लेकिन वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था नहीं की जाएगी 

इस फैसले के बाद कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों में भ्रम और चिंता का माहौल देखने को मिला।

वित्तीय संकट से जूझ रही थी कंपनी

रिपोर्ट्स के अनुसार एयरलाइन पिछले कुछ समय से भारी आर्थिक दबाव में थी  बढ़ती फ्यूल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर एयरलाइन इंडस्ट्री पर लगातार पड़ रहा था।

कंपनी दिवालियापन जैसी स्थिति का सामना कर रही थी और उसे बचाने के लिए कई स्तरों पर कोशिशें की गईं, लेकिन राहत नहीं मिल सकी।

ट्रंप का अंतिम प्रस्ताव भी नहीं बचा सका कंपनी

खबरों के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से कंपनी को बचाने के लिए अंतिम प्रस्ताव भी दिया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया, इसके बाद एयरलाइन प्रबंधन ने परिचालन पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया।

17 हजार नौकरियों पर संकट

एयरलाइन के बंद होने से लगभग 17 हजार कर्मचारियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी एयरलाइन के अचानक बंद होने से अमेरिकी विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा कम हो सकती है। 

Related to this topic: