Home > विदेश > म्यांमार के निकट हिंद महासागर में मिला 7 साल से लापता जहाज

म्यांमार के निकट हिंद महासागर में मिला 7 साल से लापता जहाज

म्यांमार के निकट हिंद महासागर में मिला 7 साल से लापता जहाज
X

यंगून। म्यांमार के निकट हिंद महासागर में पिछले सप्ताह एक ऐसा जहाज रहस्यमयी ढंग से दिखा जो नौ साल पहले लापता हो चुका था। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

इस जहाज के अवतरित हाने के बाद से दुनिया भर में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। म्यामांर समुद्र तट के पास 'सैम रताउलांगी पीबी 1600' जहाज जंग लगे हुए हालत में था। मालवाहक जहाज पर ना तो चालक दल का कोई सदस्य दिखा और कोई ना ही कोई सामान। इस पर इंडोनेशिया का झंडा लगा हुआ था।

इस जहाज के ट्रांसपोंडर ने आखिरी बार साल 2009 में ताईवान के पास अपनी मौजूदगी होने की खबर दी थी। म्यामांर के समुद्री जल में लावारिस जहाज नजर आने की यह पहली घटना है। विदित हो कि म्यामांर की वाणिज्यिक राजधानी के तट से करीब 11 किलोमीटर दूर मर्तबान की खाड़ी में सबसे पहले मछुआरों को यह जहाज नजर आया।

यांगून पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान में कहा कि अधिकारी एवं नौसैनिक शनिवार को जहाज पर गये थे ताकि उसके बारे में और जानकारी मिल सके। दुनियाभर में जहाजों की आवाजाही का ब्यौरा रखने वाली मैरीन टैरिफ वेबसाइट के अनुसार यह जहाज 2001 में बना था।

Updated : 3 Sep 2018 4:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top