Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

PM Modi Meets Putin in Bishkek

Modi-Putin Meeting: पीएम मोदी-पुतिन की बिश्केक में मुलाकात, बोले- युद्ध बहुत हुआ, अब शांति की ओर बढ़िए

बिश्केक में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच अहम मुलाकात हुई। मोदी ने युद्ध खत्म कर शांति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। दोनों नेताओं के बीच अन्य सहयोग पर भी चर्चा हुई।


modi-putin meeting पीएम मोदी-पुतिन की बिश्केक में मुलाकात बोले- युद्ध बहुत हुआ अब शांति की ओर बढ़िए

PM Modi meeting With Russia President Putin |

विदेश। किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच भारत-रूस संबंधों और कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध भी प्रमुख मुद्दा रहा।

पीएम मोदी ने शांति का दिया संदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में पीएम मोदी ने शांति की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता और अब युद्ध खत्म करने के रास्ते तलाशने चाहिए। भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान की वकालत करता रहा है। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ अपनी तस्वीर एक्स पर साझा की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि दोनों देशों की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने ऊर्जा, इनोवेशन, अंतरिक्ष, उर्वरक और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को भारत-रूस संबंधों के प्रमुख क्षेत्र बताया।

रक्षा और आर्थिक साझेदारी पर भी हुई चर्चा

दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग, रक्षा और कारोबार से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक विकास के लिए वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता जरूरी है। वहीं, पुतिन से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्र में शांति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

अब निगाहें इस बात पर हैं कि बिश्केक में हुई इन अहम मुलाकातों का वैश्विक शांति और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर आगे की कूटनीति पर क्या असर पड़ता है।

Related to this topic: