Home > विदेश > चंद्रयान-2 पर पाक मंत्री ने कसा तंज, लोगो ने लगाई जमकर लताड़

चंद्रयान-2 पर पाक मंत्री ने कसा तंज, लोगो ने लगाई जमकर लताड़

चंद्रयान-2 पर पाक मंत्री ने कसा तंज, लोगो ने लगाई जमकर लताड़
X

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 भले ही अपनी मंजिल पर पहुंचने से कुछ वक्त पहले ही वैज्ञानिकों से संपर्क टूट गया। लेकिन स्पेस की दुनिया में भारत के इस कदम की सभी सरहना कर रहे हैं। इसरो के वैज्ञानिकों को निराशा जरुर हाथ लगी हैं लेकिन देश-विदेश को इन वैज्ञानिकों पर गर्व है। हर कोई वैज्ञानिकों के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन चंद्रयान-2 से संपर्क इसरो का टूटा और बेचैनी पड़ोसी मुल्क को होने लगी।

इसरो के चंद्रयान-2 मिशन का संपर्क विक्रम लैंडर से टूटा तो इमरान के बड़बोले मंत्री आपा खो बैठे। पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी दुनिया के सबसे कठिन मिशन चंद्रयान-2 पर टिप्पणी करने लग गए। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'जो काम नहीं आता, पंगा नहीं लेते ना..डियर एंडिया।' fa के ट्वीट एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। फवाद चौधरी के किए गए ट्वीट में उन्होंने इंडिया को एंडिया लिख डाला।

इसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा कि आने वाले 20-25 साल तक तो भारत और भारतीयों को पाकिस्तान को चंद्रमा पर पहुंचने में सफल होते देखना मुश्किल हैं, इसलिए पाकिस्तान को घबराना नहीं चाहिए बल्कि आराम से सोना चाहिए।

फवाद चौधरी यह ट्वीट करते हुए भूल गए कि पाकिस्तान ने भारत से पहले ही अपनी अंतरिक्ष प्रोग्राम की शुरुआत कर ली थी, लेकिन आज भारत अंतरिक्ष की बुलंदियों पर है। वहीं, पाकिस्तान आज भी वही है। भारत ने जहां एक प्रयास में ही मंगल मिशन पर कामयाबी पाई। वहीं पाकिस्तान के लिए अभी मंगल के बारे में सोचना भी मुश्किल है।

Updated : 7 Sep 2019 9:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top