Home > विदेश > मोरक्को में 4764 कैदियों को दिया गया क्षमादान

मोरक्को में 4764 कैदियों को दिया गया क्षमादान

मोरक्को में 4764 कैदियों को दिया गया क्षमादान
X

रबात। मोरक्को के राजा मोहम्मद छठे ने अपने शासन के 20 साल पूरे होने पर 4764 कैदियों को क्षमादान दिया है। जिसमें हीरक आंदोलन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल हैं।

मोरक्कन समाचार एजेंसी एमएपी ने शाही बयान के हवाले से कहा है कि थ्रोन डे के अवसर पर क्षमादान दिए गए लोगों में से कुछ को जेल में हैं तो कुछ जो जमानत पर बाहर हैं। शाही क्षमादान से 1916 लोगों को उनकी शेष सजा नहीं काटनी पड़ेगी।

विदित हो कि हीरक आंदोलन या पोपुलर आन्दोलन के दौरान 400 से अधिक आन्दोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जिनमें लगभग 250 लोगों को पहले क्षमादान दिया गया था। हालांकि इस संबंध मेंं अधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।मोरक्को वर्ल्ड न्यूज के अनुसार आंतकवाद के आरोप में कैद किए गए लोगों को भी रिहा कर दिया गया है।

विदित हो कि हीरक आन्दोलन एक मछआरे की हत्या के विरोध में शुरू हुआ था, लेकिन जल्द ही विकास, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार इसका मुख्य मुद्दा बन गया था। बाद में सुल्तान ने ढांचागत विकास का वादा किया था।

ताजपोशी की वर्षगांठ पर भी सुल्तान ने ज्यादा से विकास, प्रशासन में युवाओं को जगह देने की बात कही है। देश में अब तक हुए विकास को लेकर सुल्तान मोहममद ने असंतोष जाहिर किया है।

Updated : 30 July 2019 3:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top