Home > विदेश > साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनी नई मिस यूनिवर्स

साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनी नई मिस यूनिवर्स

साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टुन्जी बनी नई मिस यूनिवर्स
X

एटलांटा (जॉर्जिया)। दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टून्जी को इस साल के मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया है। एटलांटा में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में टून्जी को यह सम्मान दिया गया।

आखिरी मुकाबला पोर्टो रिको की माडिसन एंडर्सन जोजिबिनी के बीच हुआ। सेकेंड रनर अप मिस यूनिवर्स मेक्सिको रही। साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैट्रीओना ग्रे ने जोजिबिनी को ताज पहनाया।

भारत की वर्तिका सिंह पहले दस दावेदारों में भी अपना स्थान नहीं बना पाई। 26 वर्षीय जोजिबिनी टीसोलो (दश्रिण अफ्रीका) की निवासी हैं। वह लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस संबंध में कई अभियान चलाए हैं।

उल्लेखनीय है कि मिस यूनिवर्स 2019 के खिताब के लिए 90 प्रतियोगियों के बीच कड़ा मुकाबला था। प्रतियोगियों ने स्विमसूट, इवनिंग गाउन और ऑनस्टेज क्वेशचन राउंड में भाग लिया।

प्रथम पांच प्रतियोगियों में मेक्सिको, कोलंबिया, पोर्टो रिको थाइलैंड और दक्षिण अफ्रीका की प्रतियोगी पहुंची। जोजिबिनी के जीतने के बाद ओंपरा विंफ्रे ने उन्हे मुबारकबाद दी है।

Updated : 9 Dec 2019 1:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top