Home > विदेश > मैरीलैंड में महिला ने की गोलीबारी, हमलावर सहित चार की मौत, कई घायल

मैरीलैंड में महिला ने की गोलीबारी, हमलावर सहित चार की मौत, कई घायल

मैरीलैंड में महिला ने की गोलीबारी, हमलावर सहित चार की मौत, कई घायल
X

लॉस एंजेल्स/स्वदेश वेब डेस्क। अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र के बाल्टीमोर में एबर्डिन के समीप एक 26 वर्षीय महिला ने गुरुवार को राइट एड स्टोर के क़रीब अंधाधुँध गोलीबारी करते हुए तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। फिर वह ख़ुद भी गोली लगने से चल बसी। इस गोलीबारी की घटना में अनेक लोग घायल भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में व्यापारिक केंद्र के पास यह दूसरी बड़ी घटना है।

हरफ़ोर्ड काउंटी शेरिफ जेफ़री आर. गहलेर के अनुसार गुरुवार की सुबह नौ बजे एक अस्थाई कर्मचारी सनोचिया मोसेले ने गोलीबारी की और फिर ख़ुद पर गोली चला ली । बाद में अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। हमलावर महिला के पास से ग्लोकक-9 मिलीमीटर की हैंडगन बरामद की गई है। गोलीबारी की घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। यह घटना सुबह नौ बजे की बताई जाती है।

शेरिफ के अनुसार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और तीन घायल लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इनके बचने की संभावना जताई जा रही है। राइट एड स्टोर में क़रीब एक हज़ार कर्मचारी काम करते हैं।

शेरिफ ने सुबह घटना के तुरंत बाद ट्वीट किया था कि स्पेसुतिया रोड और पेरिमेन रोड के बीच गोलीबारी की घटना में अनेक लोग मारे गए हैं। मैरीलैंड गवर्नर लैरी होगन ने कहा है कि घटना पर नज़र रखी जा रही है ।

Updated : 21 Sep 2018 11:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top