Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > विदेश

Israel Attacks Iran: Airports, Gas Field Hit

ईरान पर इजराइल के बड़े हमले: तेहरान के एयरपोर्ट, नेवी बेस और गैस फील्ड निशाने पर, तनाव चरम पर

इजराइल ने ईरान में एयरपोर्ट, नेवी बेस और साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया। ईरान ने ग्लोबल सप्लाई बाधित करने की चेतावनी दी, जबकि अमेरिका के साथ तनाव और बढ़ गया है।


 ईरान पर इजराइल के बड़े हमले तेहरान के एयरपोर्ट नेवी बेस और गैस फील्ड निशाने पर तनाव चरम पर

Attack on Iran Gas Plant |

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को इजराइल ने ईरान के कई अहम सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान के पास स्थित तीन एयरपोर्ट्स पर बमबारी की गई, जबकि बुशहर में नेवी बेस और दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड साउथ पार्स को भी निशाना बनाया गया।

एयरपोर्ट और सैन्य ठिकानों पर हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइल ने तेहरान के आसपास मौजूद तीन एयरपोर्ट्स पर हमले कर कई एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही बुशहर स्थित नेवी बेस पर भी जोरदार धमाका हुआ, जहां एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज मौजूद थे।

साउथ पार्स गैस फील्ड पर दोबारा हमला

इजराइल ने ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड ‘साउथ पार्स’ पर फिर से हमला किया। यह फील्ड ईरान की ऊर्जा सप्लाई और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस हमले से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी असर पड़ सकता है।

ईरान की चेतावनी: ग्लोबल सप्लाई पर असर

ईरान ने साफ किया है कि अगर हमले जारी रहे तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है। ईरानी नेतृत्व के सलाहकारों ने कहा कि सिर्फ होर्मुज स्ट्रेट ही नहीं, बल्कि बाब-अल-मंदेब जैसे अन्य समुद्री मार्ग भी खतरे में आ सकते हैं।

सीजफायर प्रस्ताव ठुकराया

ईरान ने अमेरिका की ओर से आए सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहता है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना रुख अमेरिका तक पहुंचाया है।

ट्रम्प की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और अन्य ठिकानों पर कार्रवाई कर सकता है।

हूती विद्रोहियों का दावा

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल के दक्षिणी शहर इलात पर हमला किया। इजराइल ने भी ड्रोन हमले की पुष्टि की है। इजराइल ने ईरान के असालुयेह स्थित बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले का दावा किया है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है। वहीं, ईरान ने तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी पर हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

बड़े अधिकारियों को मारने का दावा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ऑपरेशन के दौरान ईरान के दो वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया।

भारत के लिए राहत

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। LPG लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और जल्द देश पहुंचेंगे। इनमें कुल 60 हजार टन से ज्यादा गैस है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में मौजूद अन्य भारतीय जहाज और नाविक भी सुरक्षित हैं।

Related to this topic: