Home > विदेश > मेडागास्कर में भारतीय प्रवासी केंद्र का उद्घाटन, विदेश मंत्री ने कहा - भारत के साथ संबंध विकसित करना महत्वपूर्ण

मेडागास्कर में भारतीय प्रवासी केंद्र का उद्घाटन, विदेश मंत्री ने कहा - भारत के साथ संबंध विकसित करना महत्वपूर्ण

मेडागास्कर में भारतीय प्रवासी केंद्र का उद्घाटन, विदेश मंत्री ने कहा - भारत के साथ संबंध विकसित करना महत्वपूर्ण
X

एंटानानारिवो। पूर्वी अफ्रीका के देश मेडागास्कर के विदेश मंत्री रिचर्ड रंड्रियामंदरातो ने एंटानानारिवो में शुक्रवार को भारतीय प्रवासी केंद्र 'इंडियन ढो' का उद्घाटन किया। यह केंद्र भारतीय प्रवासियों की मेडागास्कर यात्रा और उनके संघर्षों, उपलब्धियों और योगदान को दर्शाता है।

मेडागास्कर स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि इस मौके पर भारतीय प्रवासी, राजदूत और राजनयिक कोर के सदस्य के अलावा हस्तशिल्प मंत्री सोफी रत्सिरका और सरकार के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इनमें भारतीय राजदूत अभय कुमार और विजन मेडागास्कर के अध्यक्ष जूजर बौका प्रमुख हैं।इ

स मौके पर बौका ने कहा- 'मेरे मन में यह विचार बहुत पहले से था कि मैं मेडागास्कर में कुछ निर्माण करूं, जो मेरे मूल देश भारत से जुड़ा हो। मैं विशेष रूप से राजदूत अभय कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है।'विक्डित मेडागास्कर के विदेश मंत्री ने कहा, चूंकि केंद्र न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी है, हम आशा करते हैं कि सभी इससे लाभान्वित होंगे। भारत के साथ सामाजिक और आर्थिक संबंध विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि हम एक साथ काम करना जारी रखेंगे।

Updated : 5 Aug 2022 7:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top