Home > विदेश > भारत में नई सरकार लेगी इराक से तेल खरीदना का फैसला

भारत में नई सरकार लेगी इराक से तेल खरीदना का फैसला

भारत में नई सरकार लेगी इराक से तेल खरीदना का फैसला
X

नई दिल्ली। इराक से तेल खरीदना है या नहीं इसका फैसला भारत में 23 मई के बाद बनने वाली नई सरकार करेगी। इस बात की पुष्टि इराक के विदेश मंत्री जावेद जारिफ ने की। उन्होंने बताया है कि तेल खरीदे जाने का निर्णय लोकसभा चुनावों के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भारत की वाणिज्यिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

भारत की यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर आए हैं। वह क्षेत्र के वर्तमान हालात में लगाए गए प्रतिबंधों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने के लिए आए हैं। आपको बताते जाए कि गत दिनों रूस, चीन, तुर्कमेनिस्तान और इराक से भी हालिया हालात पर चर्चा की है।

भारत ने इस विषय पर अपनी राय रखते हुए कहा कि सभी पक्षों को शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे पर सहमति बनानी चाहिए और बातचीत के माध्यम से इसे हल किया जाना चाहिए। आपको बताते जाए कि भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच यह मुलाकात अमेरिका द्वारा भारत व अन्य देशों को ईरान से तेल खरीदने के लिए दी गई 6 महीने की छूट खत्म होने के 12 दिनों बाद हुई है। विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश भारत है और यह अपनी अावश्यकताओं का 80 प्रतिशत आयात करता है।

Updated : 15 May 2019 7:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top