Home > विदेश > इमरान ने अलापा कश्मीर राग, भारत को बनाया निशाना

इमरान ने अलापा कश्मीर राग, भारत को बनाया निशाना

इमरान ने अलापा कश्मीर राग, भारत को बनाया निशाना
X

इस्लामाबाद/स्वदेश वेब डेस्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलाप कर अपने नागरिकों को प्रसन्न रखने का प्रयास किया है। हालांकि उन्होंने वही कहा है जो उनके पूर्ववतिर्यों का तकिया कलाम रहा है।

खान ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कश्मीर में लगातार कश्मीरियों के साथ अत्याचार हो रहा है, वहां बेगुनाह लोगों को मारा जा रहा है। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को मानकर कश्मीर की समस्या को सुलझाना चाहिए।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है, ''भारतीय सुरक्षा बल कश्मीरियों को मार रहे हैं। यह निंदनीय है।अब समय आ गया है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों को मानकर कश्मीर की समस्या को सुलझाना चाहिए। यही कश्मीर के लोगों की इच्छा है।''

विदित हो कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों निकाय चुनाव चल रहे हैं। इस बीच, लगातार स्थानीय लोगों और सेना के बीच झड़प की खबरें आती रही हैं। इसके अलावा सेना घाटी में छिपे आतंकियों के खिलाफ भी लगातार अभियान चला रही है। यही वजह है कि इमरान खान ने भारत को निशाना बनाया है।

Updated : 22 Oct 2018 2:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top