Home > विदेश > एच1बी वीजा : अमेरिका से चल रही बातचीत - सुषमा

एच1बी वीजा : अमेरिका से चल रही बातचीत - सुषमा

एच1बी वीजा : अमेरिका से चल रही बातचीत - सुषमा
X

नई दिल्ली। विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारतीय पेशेवरों को एच1बी वीजा के मुद्दे पर अमेरिकी प्रशासन में हर स्तर पर भारत वार्ता कर रहा है, लेकिन अभी तक इसमें कोई प्रमुख परिवर्तन नहीं हुआ है।

गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के आंनद शर्मा के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्वराज ने कहा कि हाल के वर्षों में भारतीय पेशेवरों को एच1बी वीजा जारी करने में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2014 में 1.08 लाख एच1बी वीजा जारी किए गए थे जिनकी संख्या वर्ष 2017 में बढ़कर 1.29 लाख पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीयों को एच1बी वीजा जारी करने में वर्ष 2016 की तुलना में 2017 में बढ़ोत्तरी हुई है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के एच1बी वीजा जारी करने पर सख्ती का खतरा बना हुआ है। सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। हर स्तर पर इस संबंध में चर्चा की जा रही है। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के साथ ही इस पर विचार-विमर्श जारी है। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं वहां के विदेशी मंत्री के साथ चर्चा की है जबकि भारतीय वित्त मंत्री और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ वार्ता कर चुके हैं।

स्वराज ने कहा कि इस वर्ष सितंबर में यहां हो रहे 'टू प्लस टू' डॉयलॉग के दौरान भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। इसमें भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्री और वाणिज्य मंत्री भाग लेंगें। शर्मा की चिंताओं पर स्वराज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 अप्रैल 2017 को 'अमेरिकी खरीदो और अमेरिकी को नौकरी दो' शीर्षक वाला एक कार्यकारी आर्डर जारी किए जिसमें एच1बी वीजा में सुधार की सिफारिश की गई है।

Updated : 26 July 2018 7:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top