बंगाल में BJP की जीत पर पूरी दुनिया में मोदी मेजिक पर क्या रहा रिएक्शन? बंगाल में BJP की जीत पर BBC से The New York Times तक क्या बोले? जानिए दुनिया कैसे देख रही है मोदी की इस बड़ी सफलता को।
भोपाल। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल पैदा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी की इस जीत को सिर्फ एक राज्य का परिणाम नहीं, बल्कि बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 15 साल से सत्ता में रही ममता बनर्जी को हटाना आसान नहीं माना जा रहा था। लेकिन नतीजों ने कई अनुमान गलत साबित कर दिए और यही वजह है कि दुनिया भर की मीडिया इस पर नजर बनाए हुए है।
ब्रिटेन की मीडिया ने क्यों कहा टर्निंग पॉइंट?
BBC ने अपनी रिपोर्ट में इसे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियों में गिना। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि बंगाल लंबे समय तक BJP के लिए मुश्किल राज्य रहा है। वहीं The Guardian ने इसे “राजनीतिक बदलाव का संकेत” बताया और लिखा कि इसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी दिख सकता है।
Reuters और Al Jazeera ने क्या अलग बताया?
अब बात करते हैं उन प्लेटफॉर्म्स की, जिनकी रिपोर्टिंग ग्लोबल पॉलिसी सर्कल तक असर डालती है…Reuters ने अपनी कवरेज में इस जीत को रणनीतिक विस्तार के रूप में देखा। रिपोर्ट में यह संकेत दिया गया कि BJP अब उन राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है, जहां पहले उसकी मौजूदगी सीमित थी। वहीं Al Jazeera ने इसे भारतीय राजनीति में बदलते समीकरणों से जोड़ा। उनकी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख रहा कि क्षेत्रीय दलों के गढ़ में सेंध लगाना भविष्य की राजनीति के लिए बड़ा संकेत हो सकता है।
अमेरिकी मीडिया ने क्या संदेश निकाला?
अमेरिका के बड़े अखबारों ने भी इस परिणाम को गंभीरता से लिया। The New York Times ने इसे ऐतिहासिक प्रदर्शन बताया और कहा कि BJP ने विपक्ष के मजबूत क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। वहीं The Washington Post ने लिखा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय स्थिति को और मजबूत कर सकती है, खासकर भविष्य के चुनावों को देखते हुए।
पड़ोसी देशों की नजर में क्या मायने?
अब समझिए, पड़ोसी देशों में इस जीत को कैसे देखा गया…पाकिस्तान के अखबार Dawn ने इसे लंबे संघर्ष के बाद मिली बड़ी सफलता बताया। वहीं बांग्लादेश Dhaka Tribune ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के लिए अहम उपलब्धि कहा और इसके क्षेत्रीय असर पर चर्चा की।
सिर्फ बंगाल नहीं, तमिलनाडु भी बना चर्चा का केंद्र
इस बार वैश्विक मीडिया की नजर तमिलनाडु पर भी रही। विजय की पार्टी के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया। एक नई पार्टी का तेजी से उभरना यह दिखाता है कि भारत की क्षेत्रीय राजनीति भी अब वैश्विक चर्चा का हिस्सा बन रही है।