Home > विदेश > अमेरिका की सड़कों पर चला खूनी खेल, 3 शहरों में फायरिंग से 11 लोगों की मौत

अमेरिका की सड़कों पर चला खूनी खेल, 3 शहरों में फायरिंग से 11 लोगों की मौत

उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है।

अमेरिका की सड़कों पर चला खूनी खेल, 3 शहरों में फायरिंग से 11 लोगों की मौत
X

वाशिंगटन। अमेरिका के तीन शहरों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में दो छात्रों समेत 11 लोगों की जान चली गई। ताजा बंदूक हिंसा से समूचा देश हिल गया है। दो दिन पहले लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में 'गन कल्चर' के प्रति हद से ज्यादा दीवानगी है। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में हुई फायरिंग में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।इसके अलावा आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक शिक्षक घायल है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी का कहना है कि यह टारगेट किलिंग है। फायरिंग की अन्य घटना शिकागो के एक अपार्टमेंट में हुई। यहां दो लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Updated : 24 Jan 2023 12:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top