Home > विदेश > विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मॉरीशस में गांधी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मॉरीशस में गांधी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मॉरीशस में गांधी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
X

पोर्ट लुईस/नई दिल्ली। 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में हिस्सा लेने मॉरीशस पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने दूसरे दिन की शुरुआत गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर की। वह मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में बने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट गईं और वहां गांधी प्रतिमा पर पुष्प किए। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। बाद में सुषमा ने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में पाणिनि भाषाई प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मॉरीशस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में बने महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के विदेश मंत्री ने अपने दूसरे दिन की शुरुआत की। सुषमा स्वराज मॉरीशस में हो रहे 11वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में हिस्सा लेने गई हैं। 11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 18 से 20 अगस्त तक मॉरीशस में हो रहा है। इस प्रयोगशाला में हिन्दी को आधुनिक तरीके से पढ़ाये जाने को लेकर शोध होगा। यह प्रयोगशाला भारत सरकार द्वारा उपहार में दी गई है, जिसमें सभी सूचना प्रौद्योगिकी संबंधित व्यवस्थाएं भारत सरकार ने करवाई हैं।

11वां विश्व हिन्दी सम्मेलन 18 से 20 अगस्त तक मॉरीशस में हो रहा है। ये तीसरा मौका है, जब मॉरीशस में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इससे पहले साल 1976 और 1993 में मॉरीशस में इसका आयोजन हुआ था। इसके अलावा तीन बार, साल 1975, 1983 और 2015 में भारत में हुआ है। पांच बार ये अलग-अलग देशों यूएस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनित्राद-टोबैगो, सूरीनाम में आयोजित किये गए। विश्व हिन्दी सम्मेलन की शुरुआत 1975 में नागपुर से हुई थी। उसके बाद से हर तीन साल में विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन होता है।

Updated : 19 Aug 2018 6:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top