यूएसए में चीन का जासूस हुआ गिरफ्तार
Swadesh Digital | 26 Sep 2018 8:46 AM GMT
X
X
शिकागों/स्वदेश वेब डेस्क। अमेरिका के शिकागों शहर में रहकर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
युवक की पहचान 27 साल के जी चाउकुन के रूप में हुई है। जी चीन के कई नागरिकों को अमेरिका में नौकरी दिलाने की कोशिश में था।
जी चाउकुन का जन्म चीन में हुआ और वह 2013 में ऍफ़-१ वीजा के जरिए इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेकिनोलॉजी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका आया था।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जी चाउकुन को संभावित भर्ती वाले आठ व्यक्तियों पर भौगोलिक जानकारी रखने वाले इंटेलिजेंस ऑफिसर उपलब्ध कराने का कार्य दिया गया था। इनमे ऐसे चीनी नागरिक शामिल थे जो अमेरिका में इंजीनियर और वैज्ञानिकों के रूप में काम कर रहे थे।इनमें से कुछ अमेरिका के रक्षा क्षेत्र में ठेकेदार थे।
Updated : 26 Sep 2018 2:27 PM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire