Home > विदेश > चीन सरकार बना रही है पाकिस्तान में उपनगर

चीन सरकार बना रही है पाकिस्तान में उपनगर

चीन सरकार बना रही है पाकिस्तान में उपनगर
X

क्वेटा/नई दिल्ली। चीन सरकार पाकिस्तान के ग्वादर में अपने पांच लाख चीनी नागरिकों को बसाने के लिए एक औपनिवेशिक शहर बनाने जा रही है। इस शहर में केवल चीनी नागरिक रहेंगे। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि इससे पहले चीन अपने नागरिकों के लिए अफ्रीका और मध्य एशिया में ऐसे परिसर या उपनगर बना चुका है। लेकिन दक्षिण एशिया में चीन इस तरह का पहला शहर बना रहा है।

बताया जाता है कि चीन सरकार पूर्वी रूस और उत्तरी म्यांमार में जमीन खरीदने की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुकी है। विशेषज्ञों की मानें तो औपनिवेशिक काल वापस आ रहा है जिसमें चीन नए जमाने का साम्राज्यवादी देश बन रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह शहर चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपेक) का हिस्सा होगा। इस शहर को बनाने में 15 करोड़ डॉलर की लागत आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 तक यह शहर बनकर तैयार हो जाएगा।

दरअसल, सीपेक के तहत पाकिस्तानी बंदरगाह ग्वादर में चीन की कई वित्तीय जिले बनाने की योजना है। इन जिलों में काम काम करने वाले चीनी कामगारों के रहने के लिए यह शहर बनाया जा रहा है।

Updated : 21 Aug 2018 1:51 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top