Breaking News
  • यूक्रेन पर रूस का खौफनाक हमला, दागी विनाशकारी हाइपरसोनिक 'ओरेश्निक' मिसाइल
  • सीहोर में 1991 पेटियों से 47784 अवैध बीयर केन जब्त: कीमत 62 लाख
  • मौत के 12 दिन बाद भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का भदभदा में अंतिम संस्कार
  • बंगाल के फालता में पहली बार BJP को जीत; CPM प्रत्याशी को 1.09 लाख वोटों से हराया
  • चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा अब तक 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे

होम > विदेश

Balochistan Blast: 30 Dead Near Train

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती हमला, 30 की मौत; कई डिब्बे पटरी से उतरे

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। विस्फोट में 30 लोगों की मौत हुई, कई डिब्बे पटरी से उतरे और 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।


बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती हमला 30 की मौत कई डिब्बे पटरी से उतरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बड़ा आत्मघाती हमला हुआ। क्वेटा शहर के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुए विस्फोट की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई, जिसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी, तभी चमन फाटक के पास रेलवे लाइन के समीप विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए।सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही हैं। बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों और अलगाववादी हिंसा का केंद्र रहा है। पहले भी निशाने पर रही जाफर एक्सप्रेस जाफर एक्सप्रेस पाकिस्तान रेलवे की प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेन है, जो बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा को देश के अन्य बड़े शहरों से जोड़ती है। यह ट्रेन कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरती है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का प्रभाव माना जाता है। पिछले वर्ष भी BLA ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। संगठन ने तब 214 यात्रियों को बंधक बनाने और 30 सैनिकों की हत्या का दावा किया था।

 

Related to this topic: