Home > विदेश > भारत ने परमाणु ऊर्जा को बताया बेहतर विकल्प

भारत ने परमाणु ऊर्जा को बताया बेहतर विकल्प

भारत ने परमाणु ऊर्जा को बताया बेहतर विकल्प
X

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में यानिवार को परमाणु ऊर्जा को एक बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि ऊर्जा की बढ़ती मांग, जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं से निपटने और ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र को संबोधित करते हुए विश्व निकाय में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव संदीप कुमार बाय्यापू ने कहा कि भारत परमाणु विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में आईएईए के काम को महत्व देता है और परमाणु संलयन पर उनके कार्यक्रम का समर्थन करता है।

बाय्यापू ने कहा कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों को शुरू करने या विस्तार करने वाले सदस्य देशों की सहायता के लिए आईएईए को अपने कार्यक्रम जारी रखने चाहिए।

विदित हो कि इस संदर्भ में, अबू धाबी में परमाणु ऊर्जा पर आईएईए के हालिया अंतर्राष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन ने परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं को तलाश करने के लिए नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविद और पर्यावरणविदों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Updated : 12 Nov 2018 1:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top