अमेरिका ने ईरान पर नए हमले की तैयारी तेज कर दी है। मिडिल ईस्ट में 50 हजार सैनिक और युद्धपोत तैनात हैं, अंतिम फैसला ट्रम्प को लेना है।
मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अगले हफ्ते ईरान पर दोबारा बड़े सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है। पेंटागन ने कई सैन्य विकल्प तैयार कर लिए हैं और अब अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लेना है।रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 50 हजार से ज्यादा सैनिक, युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की तैयारी चल रही है।
इस्फहान परमाणु साइट पर भी नजर
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमले के विकल्पों में ईरान की सैन्य और परमाणु साइटों पर बड़े हवाई हमले शामिल हैं। एक विकल्प यह भी है कि अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज को जमीन पर उतारकर Isfahan स्थित परमाणु साइट तक पहुंचाया जाए।हालांकि अधिकारियों ने माना है कि ऐसा ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा हो सकता है और इसमें भारी सैन्य नुकसान की आशंका है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ी अमेरिकी सैन्य मौजूदगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने क्षेत्र में दो एयरक्राफ्ट कैरियर, एक दर्जन से ज्यादा नेवी डेस्ट्रॉयर और बड़ी संख्या में फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। करीब 5 हजार मरीन और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 2 हजार पैराट्रूपर्स भी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई को और बढ़ाने की पूरी तैयारी है।