Home > विदेश > अटल के निधन पर अमेरिका ने किया शोक व्यक्त

अटल के निधन पर अमेरिका ने किया शोक व्यक्त

अटल के निधन पर अमेरिका ने किया शोक व्यक्त
X

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत के दिवंगत नेता और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने संवेदना संदेश में कहा है कि अमेरिकी जनता भारतीय जनता के साथ है। इस दुःख की घड़ी में वह भारतीय सोच और प्रार्थना में भागीदार है।

पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका इस बात से भलीभांति परिचित है कि तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत एक आर्थिक रूप से शक्ति सम्पन्न देश और वैश्विक शक्ति बना। उन्होंने देश के विकास और भारतीय जनता के हितों के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम किया।

वाजपेयी ने साल 2000 में अमेरिकी कांग्रेस में अपने अभिभाषण के दौरान भारत और अमेरिका के बीच स्वाभाविक साझेदारी और संयुक्त प्रयासों और साझे लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा की थी। उन्होंने आर्थिक विकास और सुरक्षा की दृष्टि से अमेरिका और भारत के बीच परस्पर भागीदारी की जो नींव रखी थी, उस पर अमेरिका और भारत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ा रहे हैं और आगे भी जारी रखेंगे।

Updated : 17 Aug 2018 2:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top