पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में बाढ़ से आठ की मौत, छह लापता
Swadesh Digital | 14 April 2019 1:03 AM GMT
X
X
नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान के तोई कुल्लाह तहसील में शनिवार को अचानक आई बाढ़ से दो बच्चों व छह महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर वाना से जर्मिलान जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाढ़ आ गई और गाड़ी डूब गई।
जिला प्रशासन के अनुसार 02 बच्चों व 06 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 06 बच्चे अभी भी लापता हैं। पाकिस्तानी सेना और जिला प्रशासन की मदद से लापता बच्चों की तलाश की जा रही है।
Updated : 14 April 2019 1:03 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire