Home > विदेश > श्रीलंका में 73 भारतीय छात्र गिरफ्तार

श्रीलंका में 73 भारतीय छात्र गिरफ्तार

श्रीलंका में 73 भारतीय छात्र गिरफ्तार
X

कोलंबो। वीजा निोयमों का उल्लंघन करने पर अमेरिका के बाद श्रीलंका में 73 भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

आव्रजन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय मूल के 73 लोगों को मतुगामा की एक फैक्ट्री से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। वे वीजा की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने इंगिरिया की फैक्ट्री में काम करने वाले 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। वे भी वीजा अवधि के बाद इस द्वीप देश में रुके हुए थे। गिरफ्तार किए गए भारतीयों को मिरिहाना में स्थित आव्रजन हिरासत केंद्र भेजा गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार लोगों को भारत भेजा जाएगा।

विदित हो कि इसके पहले अमेरिकी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में बने रहने के लिए एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के सिलसिले में 130 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आव्रजन एवं सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को ये गिरफ्तारियां की। हालांकि भारत ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए शनिवार को अमेरिकी दूतावास को 'डिमार्श' जारी किया।

Updated : 3 Feb 2019 8:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top