Home > विदेश > म्यांमार में लैंडस्लाईड होने से 22 लोगों की मौत

म्यांमार में लैंडस्लाईड होने से 22 लोगों की मौत

म्यांमार में लैंडस्लाईड होने से 22 लोगों की मौत
X

नैपीडॉ। म्यांमार में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के कारण 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट के मुताबिक मोन राज्य के प्यार कोन गांव में भस्खलन के कारण 16 घर और एक मोनेस्ट्री नष्ट हो गई है। बचाव दल ने रात भर काम किया और कीचड़ में से शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

स्थानीय प्रशासक म्यो मिन टुन ने बताया कि अभी तक उन्होंने 22 शव बरामद किए हैं, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों का मानना है कि 100 लोग अब भी लापता हैं। एरियल पिक्चर्स से छत के टूटे हुए अवशेष और मकानों के मलबे को देखा गया।

पीड़ित हते हते विन (32) ने बताया कि उनकी दो बेटियां और पांच अन्य रिश्तेदर का अभी तक कुछ पता नहीं है। उन्होंने बताया कि मैने तेज अवाज सुनी और देखा कि मेरा घर मिट्टी के नीचे धंस गया।

उल्लेखनीय है कि मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार हाल ही के हफ्तों में बाढ़ से लगभग 89000 लोग विस्थापित हुए हैं।

Updated : 10 Aug 2019 12:16 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top