Breaking News
  • देश के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी, मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ

होम > देश

Zoho Founder Urges Indians to Return

‘घर लौट आओ… भारत माता को आपकी जरूरत है’: जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु की अपील

जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में बसे भारतीयों से भारत लौटने की अपील की। कहा—भारत माता को आपके टैलेंट की जरूरत, सोशल मीडिया पर खुला पत्र वायरल।


‘घर लौट आओ… भारत माता को आपकी जरूरत है’ जोहो के संस्थापक श्रीधर वेम्बु की अपील

भारत की टेक कंपनी जोहो के संस्थापक और दिग्गज उद्यमी श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए एक भावुक और विचारोत्तेजक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने भारतीयों से 'घर वापसी' की अपील करते हुए लिखा कि “घर लौट आओ, भारत माता को आपकी जरूरत है।”

श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से भारत लौटने के लिए ‘एक्स’ पर एक खुला पत्र साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि भारतीयों को अब ‘घर वापसी’ पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि यही असली सम्मान और भारत के भविष्य निर्माण का रास्ता है।

बेबाकी से लिखा

  1. अमेरिका में भारतीय अब हार्ड राइट (कट्टर दक्षिणपंथी) और वोक लेफ्ट के बीच दोतरफा दबाव में फंस गए हैं।

  2. अमेरिकी समाज का एक वर्ग अब भी भारत को पिछड़ा मानता है।

  3. यह धारणा भी बन रही है कि भारतीयों की सफलता अनुचित तरीकों से हासिल की गई है।

  4. अमेरिका में भारतीयों की चिंताओं का स्थायी समाधान नहीं है, और उनकी सुरक्षा व सम्मान पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “नर्क” वाले बयान और अमेरिका में बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण के बीच वेम्बु ने भारतीय प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे दो विचारधाराओं की लड़ाई में “मूकदर्शक” बनकर रह गए हैं।

भारत को आपकी प्रतिभा चाहिए

वेम्बु ने अमेरिका में सफल भारतीय पेशेवरों से कहा कि अब भारत को उनके अनुभव और कौशल की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि “भारत माता को आपके टैलेंट की जरूरत है।”

पहले भी उठा चुके हैं यह मुद्दा

यह पहली बार नहीं है जब वेम्बु ने ऐसा कहा है। 2025 में एच-1बी वीजा को लेकर अनिश्चितता के बीच भी उन्होंने भारतीयों से डर में जीने के बजाय भारत लौटने की अपील की थी।

 

Related to this topic: