Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

Vijay Appoints Two IAS Officers In TN

CM बनते ही ऐक्शन में विजय! दो IAS अधिकारियों की नियुक्ति, किए वादों पर बड़ा फैसला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने दो IAS अधिकारियों की नियुक्ति की। महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी बड़ी समीक्षा बैठक की।


cm बनते ही ऐक्शन में विजय दो ias अधिकारियों की नियुक्ति किए वादों पर बड़ा फैसला

TN News |

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय ने शपथ लेते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्होंने दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों की नियुक्ति कर अहम जिम्मेदारियां सौंप दीं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और नशे से जुड़े मामलों पर हाई लेवल समीक्षा बैठक भी की गई।

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बहुमत के लिए जरूरी समर्थन जुटाने के बाद उनकी सरकार ने कामकाज तेज कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में इसे विजय सरकार की ‘फास्ट स्टार्ट’ रणनीति माना जा रहा है।

दो सीनियर IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी

तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. पी. सेंथिल कुमार का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव-सचिव-I के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, आदि द्रविड़ और जनजातीय कल्याण विभाग की सचिव जी लक्ष्मी प्रिया को मुख्यमंत्री के सचिव-II की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम प्रशासनिक भूमिका निभानी होगी।

बहुमत के लिए सहयोगी दलों का मिला समर्थन

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK को अकेले बहुमत नहीं मिला था। हालांकि विजय ने कांग्रेस, VCK, CPI, CPI(M) और IUML का समर्थन हासिल कर लिया। इन दलों के समर्थन से विजय 120 विधायकों का आंकड़ा जुटाने में सफल रहे, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के बहुमत से ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने सरकार गठन का दावा पेश किया था।

शपथ के बाद तीन बड़ी योजनाओं का ऐलान

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी की। इनमें बिजली, महिलाओं की सुरक्षा और नशामुक्ति से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं। सरकार का फोकस आम लोगों को राहत देने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर बताया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था पर पहली हाई लेवल बैठक

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद विजय ने शीर्ष अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति का व्यापक आकलन किया गया। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने, मादक पदार्थों से जुड़े अपराध रोकने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर चर्चा हुई।

बैठक में शामिल हुए बड़े अधिकारी

इस हाई लेवल बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, निषेध और आबकारी विभाग) के. मणिवासन और पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर मौजूद रहे। विजय ने अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related to this topic: